ठंड से गृहरक्षक की मौत नवादा कार्यालय. 16 दिसंबर को शाहपुर ओपी विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक अमरेंद्र भूषण को ठंड लग जाने के कारण इलाज के क्रम में पटना ले जाने के दौरान मौत हो गयी. गृहरक्षक कार्यालय में पदस्थापित अधिलिपिक उमेश प्रसाद शर्मा द्वारा दाह संस्कार के लिए अवैतनिक कल्याण कोष से सात हजार रुपये की राशि भुगतान की गयी. इसके बाद अमरेंद्र भूषण की अंतिम संस्कार किया गया. गृह रक्षक के निधन पर अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद यादव, पारस नाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, हरिनंदन कुमार, कौशल किशोर सिंह, अनिल कुमार आदि ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए वारिलगंज थाना क्षेत्र के कुंभी गांव भेजा गया है.
ठंड से गृहरक्षक की मौत
ठंड से गृहरक्षक की मौत नवादा कार्यालय. 16 दिसंबर को शाहपुर ओपी विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक अमरेंद्र भूषण को ठंड लग जाने के कारण इलाज के क्रम में पटना ले जाने के दौरान मौत हो गयी. गृहरक्षक कार्यालय में पदस्थापित अधिलिपिक उमेश प्रसाद शर्मा द्वारा दाह संस्कार के लिए अवैतनिक कल्याण कोष से सात हजार […]
