पत्रकारों पर हमला करनेवाला गिरफ्तार

पत्रकारों पर हमला करनेवाला गिरफ्तार समाचार संकलन के दौरान बैंक ऑफ इंडिया में किया गया हमलापत्रकारों के इलेक्ट्रॉनिक कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्तमौके पर पहुंची अकबरपुर, बुंदेलखंड व नगर थाने की पुलिसफोटो-8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयजिला मुख्यालय से सटे अकबरपुर थाना क्षेत्र के मस्तानगंज में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में समाचार संकलन करने के दौरान […]

पत्रकारों पर हमला करनेवाला गिरफ्तार समाचार संकलन के दौरान बैंक ऑफ इंडिया में किया गया हमलापत्रकारों के इलेक्ट्रॉनिक कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्तमौके पर पहुंची अकबरपुर, बुंदेलखंड व नगर थाने की पुलिसफोटो-8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयजिला मुख्यालय से सटे अकबरपुर थाना क्षेत्र के मस्तानगंज में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में समाचार संकलन करने के दौरान तीन पत्रकारों पर एक असामाजिक तत्व के युवक ने हमला कर दिया. इसमें तीनों पत्रकार जख्मी हो गये. गौरतलब है कि बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में एक ग्राहक के एक लाख सत्तर हजार रुपये चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद तीनों पत्रकार वहां पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकार विजय भान सिंह, शैलेश कुमार व कुमार गोपी किशन पर असामाजिक तत्व के लोगों ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार, यशराज नाम के एक युवक ने बैंक से पैसे निकाल कर खुद के पास रखने के बाद चोरी होने की अफवाह फैलाई व प्रबंधक के साथ कहासुनी की. इसी दौरान समाचार संकलन के लिए पहुंचे तीनों पत्रकारों पर हेलमेट से हमला करते हुए जख्मी कर दिया व दो कैमरों को तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पैंथर मोबाइल की पुलिस ने हंगामा मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक कौआकोल थाना क्षेत्र के केवाली का रहनेवाला बताया जा रहा है. खुद को वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का छात्र बता रहा था. घटना की खबर पाकर बुंदेलखंड थानाध्यक्ष साजिद अख्तर, नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व अकबरपुर थाने के एक जमादार भी पहुंचे. घटना की पूरी फुटेज बैंक के सीसीटीवी कमरे में रिकॉर्ड है. घटना पर नवादा जिले के पत्रकारों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से इस तरह की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >