दुकानदारों के कब्जे में यात्री शेड

नाम है आदर्श स्टेशन, पर यात्री सुविधाओं का अभाव, गंदगी भरपूर बिजली गुल होते ही हो जाती है चोरों की चांदी पूछताछ काउंटर पर नहीं मिलता समुचित जवाब नवादा कार्यालय : किऊल-गया रेलखंड पर नवादा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की काफी कमी है. 15 वर्ष पहले तत्कालीन रेल मंत्री ने नवादा स्टेशन को मॉडल स्टेशन […]

नाम है आदर्श स्टेशन, पर यात्री सुविधाओं का अभाव, गंदगी भरपूर
बिजली गुल होते ही हो जाती है चोरों की चांदी
पूछताछ काउंटर पर नहीं मिलता समुचित जवाब
नवादा कार्यालय : किऊल-गया रेलखंड पर नवादा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की काफी कमी है. 15 वर्ष पहले तत्कालीन रेल मंत्री ने नवादा स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाये जाने की घोषणा की थी. लेकिन, स्टेशन पर उपलब्ध संसाधनों को देख कर नहीं लगता है कि यह आदर्श स्टेशन है.
यहां यात्री को बैठने के लिए बने शेडों में में फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा है. यही नहीं शाम ढलते ही बिजली कट जाने पर परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिसका फायदा चोर उचक्के उठाते हैं. यात्री प्रतिक्षालय में खिड़की व दरवाजे नहीं रहने के कारण ठंड के दिनों में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बिजली रहने पर प्लेटफॉर्म नंबर एक तो सुरक्षित होता है परंतु, प्लेटफॉर्म नंबर दो व ओवरब्रिज पर चोर-उचक्कों का कब्जा होता है.
इससे गुजरने वाले यात्री व आम लोग भी हर समय अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं. प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कई स्थानों पर शेड नहीं होने के कारण ठंड के मौसम में यात्रियों को खुले में ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है. दिन में तो लोग इन दिनों गुनगुनी धूप का आनंद लेते है, परंतु सुबह, शाम व रात में ट्रेन का इंतजार करना काफी कष्टकारक बन जाता है.
असुरक्षा की भावना के कारण लोग किसी तरह बैठ कर समय गुजारते हैं. स्टेशन के बाहर भी चोर उचक्के यात्रियों को अपना निशाना बनाने से नहीं चुकते. आये दिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों के साथ पॉकेटमारी व छिनतई होती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >