विवादित बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विवादित बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन बगैर अनुमति के जुलूस निकालनेवालों पर होगी कार्रवाई फोटो-15पकरीबरावां. हिंदु महासभा के कार्यकर्ता कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में दिये विवादित बयान के विरोध में मंगलवार को मुख्यालय के बगीचा मैदान में तहफज्ज इसमते रसूल कमेटी के बैनर तले जनाब कारी असगर अली के नेतृत्व में […]

विवादित बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन बगैर अनुमति के जुलूस निकालनेवालों पर होगी कार्रवाई फोटो-15पकरीबरावां. हिंदु महासभा के कार्यकर्ता कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में दिये विवादित बयान के विरोध में मंगलवार को मुख्यालय के बगीचा मैदान में तहफज्ज इसमते रसूल कमेटी के बैनर तले जनाब कारी असगर अली के नेतृत्व में विरोध सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सीओ व थाना प्रभारी को मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा गया. विरोध जताने वालों में कारी असगर अली, मौल्लाना नौशाद, कारी सुल्तान अख्तर, मौलाना नसख, मुफ्ती अजीज, मुफ्ती जाहीर, मुफ्ती जाहीद, मुखिया शकील अहमद, कमरूल बारी, मौलाना शाहीद, मौलाना नसीर, मौलाना मुशरफ, हाफिज नसीम आदि शामिल थे. विरोध सभा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चौकसी बरती गयी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सीओ राजेश रंजन, बीडीओ रवि जी सभा स्थल पर कैंप किये रहे. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार व डीएसपी रामपुकार सिंह भी मुख्यालय में कैंप कर रहे थे. इधर, एसडीओ ने कहा की लोगों द्वारा विरोध सभा की अनुमति ली गयी थी, लेकिन बिना किसी जानकारी के अनधिकृत रूप से सड़कों पर जूलुस निकाला गया है. इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है. उनके निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा की अनाधिकृत रूप से जुलूस निकाल कर शांति भंग करने की कोशिश करनेवाले लोगों को बीडीओ फुटेज के माध्यम से चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >