पेंशनर्स एसोसिएशन ने दिया धरना

पेंशनर्स एसोसिएशन ने दिया धरना फोटो-11नवादा (नगर). पेंशनरों की समस्या को लेकर 13 सूत्री मांगों के समर्थन में जिला पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को समाहरणालय के निकट रैनबसेरा में धरना दिया. इस दौरान सदस्यों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. शाहनवाज खां की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पेंशनरों ने […]

पेंशनर्स एसोसिएशन ने दिया धरना फोटो-11नवादा (नगर). पेंशनरों की समस्या को लेकर 13 सूत्री मांगों के समर्थन में जिला पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को समाहरणालय के निकट रैनबसेरा में धरना दिया. इस दौरान सदस्यों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. शाहनवाज खां की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पेंशनरों ने कहा कि सरकार पेंशनरों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है. गलत नीतियों के कारण पेंशनरों को तिरस्कार का सामना करना पड़ता है. सदस्यों ने सरकार से आग्रह किया कि समस्याओं का सही समाधान किया जाये. ताकि, पेंशनर शेष जीवन सही ढंग से निभा सके. पेंशनरों ने सातवें वेतन के आयोग की अनुशंसा का लाभ पूर्व की भांति अंतरिम सहायता राशि भुगतान करने की स्वीकृति करने, पेंशन बढ़ोतरी का लाभ 80 वर्ष के बदले 65,70,75 वर्ष के अनुसार कर्मी छोटी मोटी बीमारियों के लिए केंद्र की तरह चिकित्सा भत्ता देने की मांग किया गया. धरना में जिला मंत्री भुनेश्वर प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, किशोरी प्रसाद मेहता, अवधेश कुमार, अयोध्या प्रसाद, सुरेश प्रसाद, कृष्णदेव पंडित, रवींद्र राय, रामाशीष सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >