आपराधिक घटनाओं से दहशत

आपराधिक घटनाओं से दहशत कौआकोल. कौआकोल में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं के बाद अपराधियों द्वारा सरकारी कार्यालयों में घुस कर घटना को अंजाम देने के बाद यहां के सरकारी कर्मियों में एक बार फिर से दहशत कायम हो चुका है. रविवार की रात अपराधियों द्वारा कौआकोल रेंज ऑफिस में घूस कर वाहन में आग […]

आपराधिक घटनाओं से दहशत कौआकोल. कौआकोल में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं के बाद अपराधियों द्वारा सरकारी कार्यालयों में घुस कर घटना को अंजाम देने के बाद यहां के सरकारी कर्मियों में एक बार फिर से दहशत कायम हो चुका है. रविवार की रात अपराधियों द्वारा कौआकोल रेंज ऑफिस में घूस कर वाहन में आग लगा दिये जाने की घटना ने कौआकोल की प्रशासनिक व्यवस्था को अपनी औकात दिखा दिया है. थाने से महज 30 गज की दूरी पर ही अपराधियों की इस तरह की करतूत ने एक तरह से कौआकोल पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. क्षेत्र में अपराधियों द्वारा दिये जा रहे लगातार घटनाओं को अंजाम व पुलिस प्रशासन की चुप्पी ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासन अपराधियों के सामने अपनी हथियार डाल दिये हो. क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आम लोगों में काफी दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >