गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन 28 से 31 तक होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञशांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होगा आयोजनपुरोहित आरपी साहू व रश्मि गुप्ता ने किया यज्ञ के लिए भूमि पूजनफोटो-7प्रतिनिधि, नवादा (नगर)चार दिनों तक चलनेवाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए सोमवार को गायत्री शक्ति पीठ परिसर में यज्ञ के लिए ध्वजारोहण व भूमि पूजन किया गया. हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा, ज्ञान यज्ञ की ज्योति हम जलाने आये हैं जैसे नारों के बीच यज्ञ के लिए दीप प्रज्जवलन का कार्य समाजसेवी आरपी साहू, रश्मि गुप्ता, एसकेएम कॉलेज के प्राचार्य डाॅ देवेंद्र कुमार सिन्हा, शिशु ज्ञान निकेतन के निदेशक विजय कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह ने किया. सभी अनुष्ठान गया से आये गायत्री पीठ के पुजारी रामदेव जी महाराज द्वारा कराया गया. दीप प्रज्जवलन के बाद यज्ञ का ध्वजारोहण व भूमि पूजन कराया गया. पुरोहित बने समाजसेवी आरपी साहू व उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता ने विधान पूर्वक किया गया. गायत्री शक्ति पीठ के जिला संयोजक कैलाश प्रसाद सिंह ने कहा कि 28,29,30 व 31 दिसंबर को यज्ञ का आयोजन होगा. युग साहित्य विस्तार वर्ष के उपलक्ष्य में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति जोर शोर से काम शुरू कर दिया है. पीठ के मुख्य पुजारी ललित नारायण सिंह, सहायक पुजारी किशुन यादव भी अनुष्ठान कार्य को विधिवत कराने में जुटे रहे. भूमि पूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व संयोजक रामश्याम शर्मा, रामबालक सिंह, वीणा मिश्रा, बसंत सिंह, अमरदेव प्रसाद, बिंदा सिंह, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, माधुरी शर्मा, मंजु कुमारी, प्रमीला कुमारी, राजकुमारी देवी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया.
गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन
गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन 28 से 31 तक होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञशांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होगा आयोजनपुरोहित आरपी साहू व रश्मि गुप्ता ने किया यज्ञ के लिए भूमि पूजनफोटो-7प्रतिनिधि, नवादा (नगर)चार दिनों तक चलनेवाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए सोमवार को गायत्री शक्ति पीठ परिसर में यज्ञ के […]
