ग्राम विकास शिविर में उठा अवैध बहाली का मामला

ग्राम विकास शिविर में उठा अवैध बहाली का मामला हिसुआ. प्रखंड के कैथिर पंचायत मुख्यालय में सोमवार को ग्राम विकास शिविर लगा. इसमें पंचायत में शिक्षकों की अवैध नियुक्ति का मामला छाया रहा़ 2008 के शिक्षकों की बहाली इस साल अवैध रूप से किये जाने का बात उठी व उस पर शिकायतकर्ताओं ने बीडीओ को […]

ग्राम विकास शिविर में उठा अवैध बहाली का मामला हिसुआ. प्रखंड के कैथिर पंचायत मुख्यालय में सोमवार को ग्राम विकास शिविर लगा. इसमें पंचायत में शिक्षकों की अवैध नियुक्ति का मामला छाया रहा़ 2008 के शिक्षकों की बहाली इस साल अवैध रूप से किये जाने का बात उठी व उस पर शिकायतकर्ताओं ने बीडीओ को आवेदन भी दिया़ गौरतलब है कि शिक्षक की अवैध बहाली का मामला बहाली के बाद से ही गरमाया हुआ है. पर, अभी तक इस पर विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है़ शिविर में सामाजिक सुरक्षा के पेंशन सहित बैंक, पीएचसी, बाल विकास के मामले आये़ मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा का चेक बांटा गया़ शिविर में बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा, कैथिर मुखिया अरविंद मांझी, प्रखंडकर्मी सतीश कुमार, मोहम्मद अंसारी, सीआइ शत्रुध्न रजक, इंदिरा आवास सहायक, पीएनबी शाखा के प्रतिनिधि, पीएचसी कर्मी आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >