सिंघना में हो रहा रुद्र चंडी तारा यज्ञ

सिंघना में हो रहा रुद्र चंडी तारा यज्ञ रोह. प्रखंड के सिंघना गांव में रुद्र चंडी तारा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 11 दिवसीय महायज्ञ में शक्ति तारापीठ के शंकराचार्य का प्रवचन प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे तक सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है. यज्ञ […]

सिंघना में हो रहा रुद्र चंडी तारा यज्ञ रोह. प्रखंड के सिंघना गांव में रुद्र चंडी तारा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 11 दिवसीय महायज्ञ में शक्ति तारापीठ के शंकराचार्य का प्रवचन प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे तक सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है. यज्ञ में प्रवचन के बाद रात नौ बजे से वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ परिसर के बाहर तरह-तरह के झूला व मीना बाजार की दुकानें लगी है. यहां लोग अपनी पसंद की चीजें भी खरीदने का आनंद उठा रहे हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर पांडेय ने कहा कि यज्ञ में आये भक्तों के लिए प्रतिदिन लंगर भोज की व्यवस्था की गयी है. 21 दिसंबर को यज्ञ समाप्ति के दिन जागरण का आयोजन भी किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में मृत्युंजय कुमार रुद्र, पंकज कुमार, कौशल सिंह, योगेंद्र सिंह आदि जुटे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >