साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए मिल कर करें काम

साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए मिल कर करें काम नवादा (नगर). साक्षर भारत योजना एवं महादलित अक्षर आंचल योजना के कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर सोमवार को डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में सभी प्रखंड समन्वयक, केआरपी मौजूद थे. बैठक में पंचायत स्तर पर चलने वाले […]

साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए मिल कर करें काम नवादा (नगर). साक्षर भारत योजना एवं महादलित अक्षर आंचल योजना के कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर सोमवार को डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में सभी प्रखंड समन्वयक, केआरपी मौजूद थे. बैठक में पंचायत स्तर पर चलने वाले लोक शिक्षा केंद्रों के प्रेरकों को उन्मुखी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित करने पर विचार किया गया. सभी केआरपी व प्रखंड समन्वयक के जिम्मे एक-एक लोक शिक्षा केंद्र को बेहतर बनाने की जिम्मेवारी दी गयी. बैठक में साक्षरता केंद्रों पर पढ़ने वाले महिलाओं व पुरुषों के लिए 20 जनवरी तक संकुल स्तर पर अक्षर मेला लगाने का निर्णय किया गया. नवसाक्षर महिलाओं में आत्म विश्वास जगे व शिक्षा के महत्व से सभी परिचित हों इसके लिए अक्षर मेला आयोजित होगा. मेला में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन नवसाक्षरों द्वारा किया जायेगा. बैठक में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक आलोक कुमार सिन्हा, एसआरजी पुष्पा कुमारी, रामदेव चौहान, संजय कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, वीणा कुमारी, राजाराम, टीआदर्शी, सदानंद प्रसाद आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >