जोड़ें… विधायक का किया सम्मान फोटो-11रोह. इंटर विद्यालय रोह में सोमवार को कांग्रेस की विधायक पूर्णिमा यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस दौरान इन्होंने कहा कि हमारी जीत जनता की जीत है. हम हर संभव क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे. क्योंकि, जनता ने जिस उद्देश्य से हमें अपना प्रतिनिधि चुना है. उसी उद्देश्य से मैं उनके अपेक्षाओं पर खरी उतरने का प्रयास करूंगी. इसके पहले इंटर विद्यालय रोह के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना कर विधायक का अभिनंदन किया. विधायक को फूल-मालाओं से लाद दिया. अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि आप सबों ने मिल कर पूर्णिमा यादव का जिताया है. मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि आने वाले समय में कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुसलिम, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंटू गुप्ता, दिनेश कुशवाहा, प्रो संजय कुमार, मनोज पासवान, जयकर्ण यादव, प्रवक्ता संजय निरंकारी, शैलेंद्र कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जोड़ें... विधायक का किया सम्मान
जोड़ें… विधायक का किया सम्मान फोटो-11रोह. इंटर विद्यालय रोह में सोमवार को कांग्रेस की विधायक पूर्णिमा यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस दौरान इन्होंने कहा कि हमारी जीत जनता की जीत है. हम हर संभव क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे. क्योंकि, जनता ने जिस उद्देश्य से हमें अपना प्रतिनिधि चुना है. उसी […]
