प्रखंड सांख्यिकी स्वयंसेवक में खुशी

प्रखंड सांख्यिकी स्वयंसेवक में खुशी पकरीबरावां. प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वंयसेवक संघ प्रखंड इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजीव रंजन राकेश ने की. इसमें राजीव रंजन राकेश को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से दोबारा चुन लिया गया है. पप्पू कुमार सचिव, राजीव कुमार उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष […]

प्रखंड सांख्यिकी स्वयंसेवक में खुशी पकरीबरावां. प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वंयसेवक संघ प्रखंड इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजीव रंजन राकेश ने की. इसमें राजीव रंजन राकेश को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से दोबारा चुन लिया गया है. पप्पू कुमार सचिव, राजीव कुमार उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया. सभी सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा ठेकाकर्मी को सभी सरकारी सुविधा देने की घोषणा को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति बधाई प्रस्ताव पारित कर खुशी का इजहार किया. सदस्यों में नियुक्ति की आश जगी है. इससे सदस्यों में खुशी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >