किसान पाठशाला में किसानों खेती करने की दी गयी जानकारी

किसान पाठशाला में किसानों खेती करने की दी गयी जानकारी पकरीबरावां. प्रखंड के बलियारी गांव में आत्मा के बैनर तले किसान पाठशाला का आयोजन दिनेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इसका उद्घाटन बीटीएम मदन मोहन कुमार ने किया. संचालक किसान भूषण नागेंद्र प्रसाद एवं बीटीएम मदन मोहन द्वारा श्रीविधि एवं जीरो टिलेज से गेहूं […]

किसान पाठशाला में किसानों खेती करने की दी गयी जानकारी पकरीबरावां. प्रखंड के बलियारी गांव में आत्मा के बैनर तले किसान पाठशाला का आयोजन दिनेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इसका उद्घाटन बीटीएम मदन मोहन कुमार ने किया. संचालक किसान भूषण नागेंद्र प्रसाद एवं बीटीएम मदन मोहन द्वारा श्रीविधि एवं जीरो टिलेज से गेहूं की खेती करने की जानकारी दी गयी. किसान भूषण ने बताया की किसान पाठशाला में 25 किसान का ग्रुप बनाकर प्रशिक्षित किया गया. जिसे वैज्ञानिक विधि से खेती करने का गुर बताया गया. गेहूं के वैज्ञानिक खेती करने से उपज में बढ़ोत्तरी के साथ बुआई, कटाई, जोताई मिट्टी की जांच से लाभ, कटाई तथा फसल में लगने वाले रोगों के रोक थाम के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. मौके पर बीटीएम मदन मोहन कुमार, नागेंद्र प्रसाद, एटीएम विनोद यादव कई किसान सलाहकार व दर्जनों किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >