मुफ्त काउंसेलिंग क्लास शुरू

मुफ्त काउंसेलिंग क्लास शुरू फोटो-16 प्रतिनिधि, नवादा (नगर)बिहार एसएससी (बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की तैयारी को बेहतर तरीके से कराने को लेकर ए वन कंपीटीशन सेंटर द्वारा मुफ्त काउंसेलिंग क्लास की शुरूआत की गयी. प्रत्येक रविवार को विद्यार्थियों को जीएस, मैथ, रीजनिंग, हिंदी आदि विषयों से जुड़े प्रश्नों का समाधान काउंसेलिंग क्लास में किया जायेगा. […]

मुफ्त काउंसेलिंग क्लास शुरू फोटो-16 प्रतिनिधि, नवादा (नगर)बिहार एसएससी (बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की तैयारी को बेहतर तरीके से कराने को लेकर ए वन कंपीटीशन सेंटर द्वारा मुफ्त काउंसेलिंग क्लास की शुरूआत की गयी. प्रत्येक रविवार को विद्यार्थियों को जीएस, मैथ, रीजनिंग, हिंदी आदि विषयों से जुड़े प्रश्नों का समाधान काउंसेलिंग क्लास में किया जायेगा. निदेशक अमरदीप सिन्हा ने कहा कि बिहार एसएससी परीक्षा कंपीटीशन की तैयारी करनेवाले छात्रों के लिए काफी महत्व रखता है. इसके लिए संस्था द्वारा मुफ्त काउंसेलिंग की व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक रविवार की सुबह नौ से 11 बजे तक यह काउंसेलिंग क्लास चलेगा. पहले दिन क्लास में आये पूजा झा, शालिनी, संजीव, रजनी, विकास, छोटी व समीर आदि ने कहा कि काउंसेलिंग क्लास काफी अच्छा रहा. इससे काफी कुछ सीखने को मिला. परीक्षा को लेकर सही गायडेंस दिया जा रहा है. काउंसेलिंग में शिक्षक दीपक कुमार, आर रंजन आदि ने भी परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >