जनता दरबार में पांच आवदेन आये

जनता दरबार में पांच आवदेन आये सिरदला. मुख्यमंत्री के आदेश पर सिरदला थाना परिसर में सीओ सुरेश प्रसाद व थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने शनिवार को संयुक्त रूप से जनता दरबार आयोजित किया. इसमें क्षेत्र के मोहनाकेवाल, हेमजादेवपाल, केवलकुरहा बंझौरीया व बेलाहीटाड़ सहित पांच भूमि विवाद से संबंधित आवदेन आया. इसमें दोनों पक्ष को बुलाकर निबटारा […]

जनता दरबार में पांच आवदेन आये सिरदला. मुख्यमंत्री के आदेश पर सिरदला थाना परिसर में सीओ सुरेश प्रसाद व थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने शनिवार को संयुक्त रूप से जनता दरबार आयोजित किया. इसमें क्षेत्र के मोहनाकेवाल, हेमजादेवपाल, केवलकुरहा बंझौरीया व बेलाहीटाड़ सहित पांच भूमि विवाद से संबंधित आवदेन आया. इसमें दोनों पक्ष को बुलाकर निबटारा करने के लिए दोनों की कागजात की जांच की गयी. अगले सप्ताह में इन आवेदनों का निबटारा किया जायेगा. मौके पर खटांगी मुखिया रामलखन प्रसाद व चौकिया पंचायत के मुखिया कामदेव दास व राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >