मतदाता सूची के विखंडीकरण के लिए बैठक हिसुआ. प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें मतदाता सूची को अधिक से अधिक दुरुस्त करने की बातों पर सुझाव और चर्चाएं हुई़ बीडीओ ने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से अपील की. सूची को दुरुस्त करने में सहयोग करें. सूची को इतना दुरुस्त कर दिया जाए की बाद में किसी तरह की आपत्ति न आ पाये़ सभी संबंधित लोग अपने अपने क्षेत्र की सूची का गहन अध्ययन कर लें और कमी-बेसी को बताएं ताकि जरूरी सुधार हो सके़ उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी कई गड़बड़ी को इंगित किया व सुझाव दिये़ मौके पर प्रखंड प्रमुख रंजन कुमार शाही, 20 सूत्री अयक्ष गुड्डू कुमार सिंह, पचाढ़ा मुखिया महेश सिंह सहित दोना, सोनसा आदि पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे़
मतदाता सूची के विखंडीकरण के लिए बैठक
मतदाता सूची के विखंडीकरण के लिए बैठक हिसुआ. प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें मतदाता सूची को अधिक से अधिक दुरुस्त करने की बातों पर सुझाव और चर्चाएं हुई़ बीडीओ ने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से अपील की. सूची को दुरुस्त […]
