सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन जख्मी वारिसलीगंज. बाघीबरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि, वाहनचालक सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, कादिरगंज थाना क्षेत्र स्थित नजरडीह निवासी 55 वर्षीय दिनेश सिंह परिवार के साथ विक्रम टेंपो से घर जा रहे थे. इसी बीच टेंपो का चक्का निकल कर बाहर हो गया. इस कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. इसमें चालक सहित सभी लोग जख्मी हो गये. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल नवादा पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान दिनेश सिंह की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी सुधा देवी, पतोहू बंटी देवी व चालक अरविंद कुमार का इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया.
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन जख्मी
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन जख्मी वारिसलीगंज. बाघीबरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि, वाहनचालक सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, कादिरगंज थाना क्षेत्र स्थित नजरडीह निवासी 55 वर्षीय दिनेश सिंह परिवार के साथ विक्रम टेंपो से घर जा […]
