बढ़ी गरम कपड़ों की मांग

बढ़ी गरम कपड़ों की मांग रजौली. जाड़े के मौसम का शायद इतना इंतजार लोगों ने कभी नहीं किया होगा, जितना इस बार लोगों ने किया. इस बार लोगों को इतंजार थोड़ा ज्यादा लंबा होता जा रहा था और ठंड है कि आने का नाम ही नहीं ले रही थी. दिसंबर के आधे महीनों के पार […]

बढ़ी गरम कपड़ों की मांग रजौली. जाड़े के मौसम का शायद इतना इंतजार लोगों ने कभी नहीं किया होगा, जितना इस बार लोगों ने किया. इस बार लोगों को इतंजार थोड़ा ज्यादा लंबा होता जा रहा था और ठंड है कि आने का नाम ही नहीं ले रही थी. दिसंबर के आधे महीनों के पार करने के बाद भी ठंड का वैसा असर अबतक नहीं हुआ था. लेकिन, दो-तीन दिनों से प्रखंड के लोगों को ठंड महसूस होने लगी है और लोग गरम कपड़ा भी पहनने लगे है. सुबह और शाम के वक्त ही नहीं, बल्कि दिन के समय में भी लोग ठंड महसूस करने लगे और लोग स्वेटर व जैकेट के साथ घर से बाहर निकल रहे है. लगातार चल रही हल्की ठंडी हवा से ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है. इधर, बाजार भी गरम कपड़ा से सजा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >