एक्स-रे नहीं होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी रजौली. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकार के मरीजों की सुविधा के लिए नि:शुल्क एक्स-रे की व्यवस्था की गयी है. लेकिन, संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों की मनमानी व लापरवाही के कारण सरकार प्रदत्त इस सुविधा का लाभ रोगियों को नहीं मिल पा रहा है. इस कारण रोगियों को निजी एक्स-रे संचालकों को यहां एक्स-रे कराने के लिए बाध्य होना पड़ता है. इन केंद्रों द्वारा गरीब व जरुरतमंद रोगियों का भरपूर आर्थिक शोषण किया जाता है. रोगी अशोक कुमार ने बताया कि एक्स-रे नहीं होने के कारण इलाज करवाने में कठिनाइयां हो रही है. रोगी ने बताया कि कोई कहता है कि एक्स-रे मशीन खराब है, तो कोई लो-वोल्टेज के कारण एक्स-रे नहीं होने का बहाना बनाता है. गौरतलब है कि पीएचसी में कोई कार्य बिजली के कारण बाधित नहीं हो, इसके लिए जेनेरेटर के माध्यम से 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की गयी है. इसके एवज में उन्हें सरकार द्वारा राशि भुगतान किया जाता हैं. ऐसे में लो-वोल्टेज रहना संबंधित कर्मियों की लापरवाही दरसाता है.
एक्स-रे नहीं होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी
एक्स-रे नहीं होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी रजौली. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकार के मरीजों की सुविधा के लिए नि:शुल्क एक्स-रे की व्यवस्था की गयी है. लेकिन, संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों की मनमानी व लापरवाही के कारण सरकार प्रदत्त इस सुविधा का लाभ रोगियों को नहीं मिल पा रहा है. इस कारण रोगियों को […]
