योग चैंपियनशिप में भाग लेने दरभंगा गये खिलाड़ी

योग चैंपियनशिप में भाग लेने दरभंगा गये खिलाड़ी जिले के 18 खिलाड़ी लेंगे भाग 12 व 13 दिसंबर को होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताफोटो-11नवादा (नगर). राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए. डीइओ गोरख प्रसाद व सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ डॉ राम कुंवर राम ने हरी झंडी दिखा […]

योग चैंपियनशिप में भाग लेने दरभंगा गये खिलाड़ी जिले के 18 खिलाड़ी लेंगे भाग 12 व 13 दिसंबर को होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताफोटो-11नवादा (नगर). राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए. डीइओ गोरख प्रसाद व सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ डॉ राम कुंवर राम ने हरी झंडी दिखा कर खिलाड़ियों को रवाना किया. 12 व 13 दिसंबर को दरभंगा में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी. शिक्षा विभाग कार्यालय से खिलाड़ियों को रवाना करते हुए डीइओ गोरख प्रसाद ने कहा कि योग दुनिया में भारतीय सभ्यता व संस्कृति का मान बढ़ा रहा है. जिले के योग विद्या से जुड़े खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने जीत की बधाई देते हुए खिलाड़ियों को विदा किया. योग चैंपियनशिप में आठ से 11 वर्ष की श्रेणी में सुप्रिया, अंजली, रजनी, दीपा गजाला, रुचि, मोहित व राहुल, 11 से 14 वर्ष की श्रेणी में शिवम, राहुल, प्रियंका, प्रीति, राजनंदनी, रानी, खुशबू व 14 से 17 आयु वर्ष की श्रेणी में खुशबू, प्रगति, पूजा, गरिमा, प्रिया भाग ले रही हैं. खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में अलखदेव यादव व मैनेजर के रूप में श्रवण कुमार वर्णवाल भी गये हैं. खिलाड़ियों को शुभकामना देकर समाजसेवी आरपी साहू व शिवकुमार प्रसाद आदि ने विदा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >