जोड़ें … जनता दरबार फोटो-13जनता दरबार में मेसकौर के चंदावारा निवासी विषुन चौहान, रामनाथ चौहान, छोटे चौहान, श्रवण कुमार आदि ने खाता नंबर 172 प्लॉट नंबर 1602 की जमीन को दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने की शिकायत की. लोगों ने बताया कि इसके कारण गांववालों को पशुओं को चराने, होलिकादहन आदि में परेशानी हो रही है. डीएम ने मेसकौर के सीओ को इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उधर, वारिसलीगंज के बोझवां निवासी कृष्णनंदन शर्मा, रामनंदन सिंह, रामाशीष मांझी आदि ने शिकायत किया कि यहां का ट्यूबेल करीब तीन-चार वर्षों से बंद पड़ा है. इसे जल्द चालू करवाया जाये. डीएम ने इसे कार्यपालक अधिकारी लघु सिंचाई को जांच कर उचित कार्रवाई के लिए भेजा. वहीं, नारदीगंज के नंदपुर के इंदल राजवंशी, रामजीत मांझी व अन्य लोगों ने शिकायत किया कि उनके यहां बिजली नहीं होनेे से काफी परेशानी हो रही है. डीएम ने बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में जिला जन शिकायत पदाधिकारी वीणा प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा जशलोक कुमार, महिला विकास निगम के डीपीएम अनुग्रह प्रसाद तिग्गा आदि उपस्थित थे.
जोड़ें ... जनता दरबार
जोड़ें … जनता दरबार फोटो-13जनता दरबार में मेसकौर के चंदावारा निवासी विषुन चौहान, रामनाथ चौहान, छोटे चौहान, श्रवण कुमार आदि ने खाता नंबर 172 प्लॉट नंबर 1602 की जमीन को दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने की शिकायत की. लोगों ने बताया कि इसके कारण गांववालों को पशुओं को चराने, होलिकादहन आदि में परेशानी हो […]
