डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान खतरे में

डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान खतरे में गांववालों के हंगामे के बाद भाग खड़े हुए डॉक्टर व कर्मचारीप्रशासन के सहयोग से मरीज को कराया गया सदर अस्पताल में भरती फोटो-8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयगुरुवार को शहर के प्रसाद बिगहा स्थित एक नर्सिंग होम में डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन में लापरवाही से बरते जाने से मरीज की […]

डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान खतरे में गांववालों के हंगामे के बाद भाग खड़े हुए डॉक्टर व कर्मचारीप्रशासन के सहयोग से मरीज को कराया गया सदर अस्पताल में भरती फोटो-8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयगुरुवार को शहर के प्रसाद बिगहा स्थित एक नर्सिंग होम में डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन में लापरवाही से बरते जाने से मरीज की जान खतरे में पड़ गयी. बाद में प्रशासन के सहयोग से मरीज को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघौल निवासी पवन कुमार (30) का किडनी स्टोन का ऑपरेशन 24 नवंबर को प्रसाद बिगहा डॉ आजाद प्रसाद के क्लिनिक में किया था. ऑपरेशन के बाद से ही पवन के यूरिनल के रास्ते खून निकलना शुरू हो गया, जो बंद नहीं हो रहा था. परिजनों ने पवन को फिर से इलाज के लिए डॉ आजाद के पास भरती कराया, जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया. पटना में चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत को देख कर भरती करने से इंकार कर दिया. पुन: वापस लौट कर गुरुवार को जब परिजन डॉ आजाद के पास पहुंचे, तो डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर भाग खड़े हुए. हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे पैंथर पुलिस के जवानों ने पीड़ित पवन कुमार को सदर अस्पताल में भरती कराया है. पवन के परिजन शिवनंदन प्रसाद ने बताया कि इलाज के नाम पर डॉक्टर द्वारा 15 हजार रुपये की मांग की गयी थी. पांच हजार रुपये चुकता किये जाने के बाद ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के उपरांत डॉक्टर को शेष रुपये चुकता कर दिया गया. इस संबंध में परिजनों ने नगर थाने में आवेदन देकर डॉ आजाद प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >