जल्द पूरा करें बाकी कार्य

जल्द पूरा करें बाकी कार्य अकबरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बीडीओ की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिवों, मुखिया व बीएलओ की गुरुवार को बैठक हुई. इसमें मतदाता सूची विखंडन की स्थिति का जायजा लिया गया. बीडीओ ने कर्मचारियों से छूटे कार्यों को भी अविलंब पूरी पारदर्शिता के साथ निबटाने का निर्देश दिया. विखंडन […]

जल्द पूरा करें बाकी कार्य अकबरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बीडीओ की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिवों, मुखिया व बीएलओ की गुरुवार को बैठक हुई. इसमें मतदाता सूची विखंडन की स्थिति का जायजा लिया गया. बीडीओ ने कर्मचारियों से छूटे कार्यों को भी अविलंब पूरी पारदर्शिता के साथ निबटाने का निर्देश दिया. विखंडन कार्य के दौरान मृत मतदाता, पलायन किये गये मतदाता का नाम, मतदाता सूची से अवश्य हटाया जाये. यदि कोई मतदाता एक वार्ड से हटा कर दूसरे वार्ड में घर बनाकर रह रहे हैं, तो वैसे मतदाताओं का नाम एक वार्ड से हटा कर दूसरे वार्ड में अवश्य जोड़ें. बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची के विखंडीकरण की प्रक्रिया के बाद डाटा इंट्री का कार्य किया जायगा. मौके पर सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत पर्यवेक्षक व पंचायत राज्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >