पोलियो से लड़ने में मिलेगी दोहरी सुरक्षा आइपीवी टीकाकरण का हुआ शुभारंभ यूनिसेफ व राज्य स्वास्थ्य समिति चला रहा अभियानप्रतिमाह 30 हजार बच्चों को लगाया जायेगा टीकाफोटो-प्रतिनिधि, नवादा (नगर)पोलियो से लड़ने में दोहरी सुरक्षा के लिए जिला में इंवेक्टिवेट पोलियो वायरस (आइपीवी) टीकाकरण की शुरुआत बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, डाॅ जगदीश शर्मा, डाॅ देवाशीश मजूमदार आदि ने अभियान की शुरुआत की. डाॅ अशोक कुमार ने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए यह टीका शत प्रतिशत कारगर साबित होगा. पोलियो अभियान के माध्यम से लगभग 85 प्रतिशत से अधिक इस बीमारी पर काबू पा लिया गया है. इस टीका के बाद इसमें और सफलता मिलेगी. आइपीवी का टीका पोलियो के तीसरे वैक्सिन के समय दिया जाना है. एक साल के नीचे के वैसे बच्चे जिन्हें दो बार पोलियो का ड्राॅप पिलाया जा चुका है. उन्हें तीसरा ड्राॅप पिलाने के समय आइपीवी का टीका लगाया जाना है. बच्चे के दायें जांघ में इस टीके को लगाया जाता है. प्रत्येक माह विशेष अभियान के तहत जिले में एक साल से नीचे के 30 हजार बच्चों को टीका लगाया जायेगा. आइपीवी टीका सदर अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन मुफ्त में लगाया जायेगा. जबकि, चिह्नित स्थलों पर प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को यह टीका लगाया जायेगा. पोलियो पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से यह बेहतर व्यवस्था शुरू की गयी है. अभियान की शुरुआत बच्चे को टीका लगा कर किया गया. उद्घाटन के मौके पर डाॅ उमेश चंद्रा सहित कई अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
पोलियो से लड़ने में मिलेगी दोहरी सुरक्षा
पोलियो से लड़ने में मिलेगी दोहरी सुरक्षा आइपीवी टीकाकरण का हुआ शुभारंभ यूनिसेफ व राज्य स्वास्थ्य समिति चला रहा अभियानप्रतिमाह 30 हजार बच्चों को लगाया जायेगा टीकाफोटो-प्रतिनिधि, नवादा (नगर)पोलियो से लड़ने में दोहरी सुरक्षा के लिए जिला में इंवेक्टिवेट पोलियो वायरस (आइपीवी) टीकाकरण की शुरुआत बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी […]
