खादी भंडार की दुकान बंद रहने का आरोप नारदीगंज. प्रखंड स्थित खादी भंडार की दुकान आये दिन बंद रहता है. इससे ग्राहकों को खादी निर्मित सामग्री को खरीद करने में काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में पसई निवासी वीरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, नंदपुर निवासी सीता सिंह, पचिया निवासी चंद्रिका सिंह आदि खादी पहनने वाले लोगों का आरोप है कि सरकार ने खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड में खादी भंडार की दुकान संचालित करवा रही है. लेकिन, यह दुकान आये दिन बंद रहता है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसा संचालक के मनमाने रवैया के कारण हो रहा है. खादी निर्मित पोशाक को खरीदने के लिए मजबूरन नवादा व अन्यंत्र जाना पड़ रहा है. इससे जहां आर्थिक क्षति हो रही है. वहीं, समय की भी बरबादी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को भी जब समान खरीदने के लिए गये, तो खादी भंडार की दुकान बंद थी. लोगों ने नारदीगंज बाजार स्थित खादी भंडार की दुकान को नियमित संचालन करवाने की मांग जिला प्रशासन से किया है.
खादी भंडार की दुकान बंद रहने का आरोप
खादी भंडार की दुकान बंद रहने का आरोप नारदीगंज. प्रखंड स्थित खादी भंडार की दुकान आये दिन बंद रहता है. इससे ग्राहकों को खादी निर्मित सामग्री को खरीद करने में काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में पसई निवासी वीरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, नंदपुर निवासी सीता सिंह, पचिया निवासी चंद्रिका सिंह आदि खादी पहनने […]
