जाति के आधार पर होगा चुनाव क्षेत्र का बंटवारा

नवादा (नगर) : पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत राज विभाग तैयारी में जुट गया है. पांच दिसंबर तक वोटर लिस्ट के विखंडीकरण का काम पूरा किया जाना है. आठ दिसंबर को अलग किये गये वोटर लिस्ट को कंप्यूटर में लोड करने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके बाद 11 से 21 दिसंबर तक […]

नवादा (नगर) : पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत राज विभाग तैयारी में जुट गया है. पांच दिसंबर तक वोटर लिस्ट के विखंडीकरण का काम पूरा किया जाना है. आठ दिसंबर को अलग किये गये वोटर लिस्ट को कंप्यूटर में लोड करने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके बाद 11 से 21 दिसंबर तक डाटावेस की तैयारी व प्रारूप मतदाता सूची की सॅाफ्ट कॉपी तैयार होगी. जिला स्तर पर तैयार वोटर लिस्ट को राज्य आयोग 23 दिसंबर तक जांच करेगी. इसके बाद 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हाेगा.
जिला पंचायतीराज कार्यालय द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर और भी तैयारी की जा रही है. इस बार होने वाले चुनाव में नयी जातिगत आरक्षण कोटि के आधार पर सीटों का बंटवारा किया जाना है. इसके लिए भी तैयारी हो रही है़
प्रखंड व पंचायतों में जातिगत स्थित के आधार पर सीटों का बंटवारा किया जाना है.संभवत: अगले सप्ताह से जाति के आधार पर सीटों का आरक्षण तय करने का काम भी शुरू हो जायेगा.
प्रखंड स्तर पर जितनी संख्या में एससी व एसटी समाज के लोग होंगे उसी प्रतिशत के आधार पर प्रखंड स्तर पर होने वाले मुखिया व सरपंच के सीटों में आरक्षण का बंटवारा होगा. इसके बाद अधिकतम 20 प्रतिशत सीट ओबीसी के लिए तय किये जायेंगे. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने बतलाया कि आरक्षण का कोटा अधिकतम 50 प्रतिशत रहेगा. इसमें एससी आरक्षण के आधार पर ही सीटों के आरक्षण की व्यवस्था तय की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >