संदग्धि अवस्था में कर्मचारी मौत

संदिग्ध अवस्था में कर्मचारी मौत फोटो-13नवादा कार्यालय. शहर के राजेंद्र नगर में एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद की है. गौरतलब है कि मुहल्ले में राजेंद्र प्रसाद के मकान में विगत तीन वर्ष से अब्राहम कोड़ा किराये पर रहते आ रहे थे. बुधवार को मकान मालिक किराये की वसूली के लिए कमरे पर गये. […]

संदिग्ध अवस्था में कर्मचारी मौत फोटो-13नवादा कार्यालय. शहर के राजेंद्र नगर में एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद की है. गौरतलब है कि मुहल्ले में राजेंद्र प्रसाद के मकान में विगत तीन वर्ष से अब्राहम कोड़ा किराये पर रहते आ रहे थे. बुधवार को मकान मालिक किराये की वसूली के लिए कमरे पर गये. तब कमरे से संड़ाध की महक आयी. इस पर स्थानीय नगर थाना को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा. वहां कोड़ा का शरीर बिस्तर पर लटका हुआ पाया गया. साथ में दारू की बोतल व बना हुआ मांस भी मिला. लोगों ने बताया कि कोड़ा का कमरा विगत तीन दिनों से बंद था. अब्राहम कोड़ा झारखंड के सिमडेगा के निवासी थे. वह राजस्व विभाग के ट्रेजरी में जीपीएफ के पद पर कार्यरत थे. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >