पांच तक पूरा करें विखंडन का काम पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने के काम की हुई समीक्षा फोटो- 6नवादा (नगर). मतदाता सूची को वार्डवार अलग करने के काम की समीक्षा को लेकर सदर प्रखंड में पंचायत सचिव व बीएलओ की बैठक बुधवार को प्रखंड सभागर में हुई. बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गयी. बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि पांच दिसंबर तक मतदाता सूची विखंडन का काम पूरा कर देना है. बुधवार से ही पंचायत सचिव व बीएलओ को संयुक्त रूप से एक साथ बैठा कर काम करने का निर्देश दिया गया. प्रखंड में पंचायत चुनाव कार्य के पर्यवेक्षण के लिए चार अधिकारियों को विशेष जिम्मा दिया गया है. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र दास, बीएओ सुमंत कुमार, बीसीओ अनील कुमार व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उदय कुमार को मॉनीटरिंग की जिम्मेवारी दी गयी है. विधानसभा चुनाव 2015 के लिए तैयार अंतिम मतदाता सूची के आधार पर वार्ड वार मतदाता सूची को अलग किया जा रहा है. बुधवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद बचे कामों को सामूहिक रूप से समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.
पांच तक पूरा करें विखंडन का काम
पांच तक पूरा करें विखंडन का काम पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने के काम की हुई समीक्षा फोटो- 6नवादा (नगर). मतदाता सूची को वार्डवार अलग करने के काम की समीक्षा को लेकर सदर प्रखंड में पंचायत सचिव व बीएलओ की बैठक बुधवार को प्रखंड सभागर में हुई. बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में […]
