बिजली बिल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में रोष

बिजली बिल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में रोष रजौली. प्रखंड के विद्युत सब स्टेशन से प्रत्येक महिना बिजली बिल नहीं देने से बिजली उपभोक्ताओं में काफी रोष देखा जा रहा है. टकुआटांड़ के बिजली उपभोक्ता संतोष कुमार, विकास कुमार व डब्लू आलम ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक महिना बिजली का बिल नहीं दिया […]

बिजली बिल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में रोष रजौली. प्रखंड के विद्युत सब स्टेशन से प्रत्येक महिना बिजली बिल नहीं देने से बिजली उपभोक्ताओं में काफी रोष देखा जा रहा है. टकुआटांड़ के बिजली उपभोक्ता संतोष कुमार, विकास कुमार व डब्लू आलम ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक महिना बिजली का बिल नहीं दिया जाता है. दो-तीन माह बाद बिजली बिल आने पर मीटर रीडिंग से ज्यादा बिजली बिल भेज दिया जाता है. जबकि, बिजली बिल वितरण के लिए प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में फ्रेंचाइजी को बहाल किया गया है. उसके बाद भी बिजली बिल समय पर नहीं दिया जाता है. इससे बिजली उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >