वीआइपी मुहल्ले में दो घरों में भीषण डकैतीफोटो-2 एनडब्ल्यूडी 1- मधुकॉन कंपनी के मैनेजर के घर में लूटपाट के बाद बिखरा सामान.शहर के पॉश इलाके में कई घंटे चला डकैतों का तांडवहथियार का भय दिखा कर सामान व जेवरात लूटेलूटपाट के दौरान दो राउंड फायरिंग भी की नगर थाने की पुलिस पर फोन रिसीव नहीं करने का आरोप प्रतिनिधि, नवादा (नगर)शहर में बढ़ रही अापराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. मंगलवार की रात करीब 20 की संख्या में रहे डकैतों ने शहर के वीआइपी मुहल्ले में जम कर तांडव मचाया. हथियार के बल पर डकैतों ने मुहल्ले के दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी सहित अन्य घरेलू सामान लूट लिये. इस दौरान डकैतों द्वारा दो राउंड फायरिंग भी की गयी. हालांकि, लूटपाट के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. डकैती की पहली घटना वीआइपी मुहल्ले के वाल्मीकि सिंह के मकान में हुई. मकान मालिक मुंबई में रहते हैं. इस मकान में मधुकॉन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार किराये पर रहते हैं. मंगलवार को अजय किसी काम से पटना गये थे. उनका रसोइया अजीत कुमार मंगलवार की रात भदौनी स्थित कंपनी के कार्यालय में सोने चला गया था. घर को सूना पाकर डकैतों ने अजय कुमार के बेडरूम का ताला तोड़ कर लाखों के सामान लूट लिये. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक अजय कुमार के पटना से नहीं पहुंचने के कारण लूटे गये सामान के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पायी थी. पुलिस ने मोबाइल पर अजय कुमार से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके बाद डकैतों ने इसी मुहल्ले के तिलकधारी प्रसाद यादव के घर में रह रहे किरायेदारों को अपना निशाना बनाया. किराये पर रह रहे अंजनी कुमार, रोशन कुमार व उनकी पत्नी वंदना कुमारी सहित अन्य लोगों को कब्जे में लेकर लूटपाट की. परिवार की एक सदस्य श्रेष्ठा देवी ने बताया कि 20 की संख्या में रहे डकैतों ने दो राउंड फायरिंग भी की. डकैतों ने पिस्टल का भय दिखा कर उनलोगों को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद सोने की कनबाली, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया व सिटी गोल्ड की चूड़ी समेत कई घरेलू सामान लूट लिये. अंजनी कुमार अकबरपुर थाने के महेशडीह गांव के रहनेवाले हैं. वह नवादा में रह कर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं. अजय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद नगर थाने की पुलिस को मोबाइल फोन से सूचना देने की कई बार कोशिश की गयी, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया.
वीआइपी मुहल्ले में दो घरों में भीषण डकैती
वीआइपी मुहल्ले में दो घरों में भीषण डकैतीफोटो-2 एनडब्ल्यूडी 1- मधुकॉन कंपनी के मैनेजर के घर में लूटपाट के बाद बिखरा सामान.शहर के पॉश इलाके में कई घंटे चला डकैतों का तांडवहथियार का भय दिखा कर सामान व जेवरात लूटेलूटपाट के दौरान दो राउंड फायरिंग भी की नगर थाने की पुलिस पर फोन रिसीव नहीं […]
