अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी गंभीर रूप से दो जख्मी को किया गया पटना रेफर प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयमंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल लाया गया. यहां से डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत को गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया है. घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना रोह बाजार के पास हुई. इसमें दो बाइकों के आमने-सामने से टकराने से मोहम्मद गुलाम व मोहम्मद सगीर गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों कौआकोल के रहने वाले बताये जाते हैं. दोनों को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है. दूसरी घटना शोभिया मंदिर के पास पास हुई. इसमें बाइक चालक की गति तेज होने के कारण वह पैदल चल रहे एक युवक उपेंद्र मिस्त्री को धक्का मार दिया. उक्त युवक बाजार से काम कर अपने घर लौट रहा था. इस घटना में युवक सहित बाइक पर सवार दोनों लोग जख्मी हो गये हैं. बाइक सवार नवादा से सनोखरा अपने घर जा रहे थे. घायल बाइक चालक डोमा चौधरी व राहूल चौधरी सनोखरा के रहनेवाले बताये जा रहे हैं.
अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी
अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी गंभीर रूप से दो जख्मी को किया गया पटना रेफर प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयमंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल लाया गया. यहां से डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत को गंभीर बताते हुए पटना रेफर […]
