किसान के खेत में पहुंचे डीएम

किसान के खेत में पहुंचे डीएम किसानों से ली कृषि लागत मूल्यों की जानकारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरितप्रतिनिधि, नवादा कार्यालय अगहनी धान फसल की कटनी द्वारा उपज दर के आकलन के लिए डीएम मनोज कुमार जिले के सुदूर गांव खुटिका (रूस्तमपुर) के किसान संजय कुमार के खेत में पहुंचे. डीएम […]

किसान के खेत में पहुंचे डीएम किसानों से ली कृषि लागत मूल्यों की जानकारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरितप्रतिनिधि, नवादा कार्यालय अगहनी धान फसल की कटनी द्वारा उपज दर के आकलन के लिए डीएम मनोज कुमार जिले के सुदूर गांव खुटिका (रूस्तमपुर) के किसान संजय कुमार के खेत में पहुंचे. डीएम ने अपनी उपस्थिति में 10 मीटर व पांच मीटर के क्षेत्रफल में फसल कटनी करा कर उपज दर का अनुमान लगाया. इस अनुमान को केंद्र सरकार व अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय बिहार को भेजा जायेगा. डीएम ने सांख्यिकी विभाग द्वारा रैंडम पद्धति प्रयोग करते हुए अगहनी धान का क्रॉप कटिंग कराया. गौरतलब है कि यह फसल कटनी जिले के सभी अंचलों में हो रहा है. उपरोक्त फसल कटनी के समय डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शषि भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा, अंचल पदाधिकारी नवादा सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे. ग्रामीणों में उपज दर के आकलन को जानने के लिए काफी उत्सुकता देखी गयी. यह फसल कटनी नवादा पखंड के खूटिका ग्राम में आयोजित की गयी. जिसका चुनाव निदेशालय द्वारा दिये गये रैंडम संख्या से किया गया. डीएम ने किसानों को सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे लाभों के बारे में विस्तार से समझाया व समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से बेहिचक मिलने के लिए प्रोत्साहित किया. डीएम ने उपस्थित किसानों से कृषि कार्य के लागत मूल्यों की भी जानकारी प्राप्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >