कार्तिक पूर्णिमा पर लगायी डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर लगायी डुबकी फोटो-2नवादा कार्यालय. बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने जिले में स्थित विभिन्न नदियों, तालाबों, सरोवरों में डुबकी लगा कर भगवान की अराधना की़ कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर सुबह से ही विभिन्न बस पड़ाव, स्टेशनों पर दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी. […]

कार्तिक पूर्णिमा पर लगायी डुबकी फोटो-2नवादा कार्यालय. बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने जिले में स्थित विभिन्न नदियों, तालाबों, सरोवरों में डुबकी लगा कर भगवान की अराधना की़ कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर सुबह से ही विभिन्न बस पड़ाव, स्टेशनों पर दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी. बख्तियारपुर स्थित गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गयी. कुछ लोग राजगीर कुंड में ही डुबकी लगाने गये. गंगा स्नान के लिए नवादा से लोग बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, पटना आदि स्थानों पर भी गये. जिला मुख्यालय में भी शोभिया तालाब, मिर्जापुर स्थित तालाब में श्रद्धलु भक्तों ने स्नान कर भगवान सूर्य व विष्णु की अराधना की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >