रबी फसल के लिए खाद की न हो कमी

रबी फसल के लिए खाद की न हो कमी डीएम ने जिला कृषि टास्क फोर्स के साथ की बैठक, कहा नहरों में डैम का पानी छोड़ने का दिया निर्देश जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल में 26 को फोटो-8नवादा कार्यालयजिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके […]

रबी फसल के लिए खाद की न हो कमी डीएम ने जिला कृषि टास्क फोर्स के साथ की बैठक, कहा नहरों में डैम का पानी छोड़ने का दिया निर्देश जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल में 26 को फोटो-8नवादा कार्यालयजिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई. डीएम ने कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि रबी फसल के लिए खाद की कोई कमी न हो. इस पर विशेष ध्यान रखें. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है. नहर प्रमंडल फूलवरिया डैम के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वर्तमान में पांच फुट पानी उपलब्ध है. डीएम ने उन्हें नहरों में डैम का पानी छोड़ने का निर्देश दिया. मालूम हो कि डैम के पानी से आसपास के 1500 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई हो सकती है. रबी अभियान 2015 के तहत 26 नवंबर को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल में किया जायेगा. इसका उद्घाटन डीएम मनोज कुमार करेंगे. प्रखंडों में भी 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक कृषक प्रशिक्षण सह उपादान वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा. नवादा एवं रजौली में 27 नवंबर, अकबरपुर और सिरदला में 28 , नारदीगंज और नरहट में 29 , हिसुआ और मेसकौर में 30 नवंबर, पकरीबरावां और वारिसलीगंज में 1 दिसंबर, रोह और काशीचक में दो दिसंबर, गोविंदपुर और कौआकोल में तीन दिसंबर को कृषक प्रशिक्षण सह उपादान शिविर का वितरण किया जायेगा. डीएम ने परियोजना निदेशक आत्मा को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि जिले के अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सके. इसके अतिरिक्त लघु सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग आदि द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश द्वारा दिया गया. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विकास योजना के द्वारा जिले में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की योजना है. इसके अंतर्गत देदौर पंचायत में सब्जी की जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जायेगा. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता विद्युत, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >