हर्ट अटैक से मैनेजर की मौत

हर्ट अटैक से मैनेजर की मौत बैंक कार्यालय परिसर में हुआ हर्ट अटैक डेपुटेशन पर गये कीताडीह ग्रामीण बैंक में भाई के अमेरिका से आने के बाद होगा अंतिम संस्कारनवादा के रहनेवाले थे बैंक मैनेजर आरपी सिंह(दो फोटो है ऋषि का-5,6)उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरकीताडीह स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के कार्यकारी प्रबंधक आरपी सिंह (53) का सोमवार […]

हर्ट अटैक से मैनेजर की मौत बैंक कार्यालय परिसर में हुआ हर्ट अटैक डेपुटेशन पर गये कीताडीह ग्रामीण बैंक में भाई के अमेरिका से आने के बाद होगा अंतिम संस्कारनवादा के रहनेवाले थे बैंक मैनेजर आरपी सिंह(दो फोटो है ऋषि का-5,6)उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरकीताडीह स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के कार्यकारी प्रबंधक आरपी सिंह (53) का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे चार दिनों के डिपुटेशन पर परसुडीह शाखा से कीताडीह शाखा आये थे. शाखा कार्यालय में दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शव को टीएमएच के अंत्यपरीक्षण गृह में रखा गया है. उनके भाई अमेरिका में रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है. उनके आने के बाद संभवत: बुधवार या गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. मृतक राजेश प्रसाद सिंह का बड़ा बेटा खड़गपुर से इंजीनियरिंग कर रहा है, जबिक बेटी हाइस्कूल में है. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण बैंक के पदाधिकारी दीपक बेऊरा, डीएन पांडेय, संजय पांडेय, आरके सिंह, तापस पॉल समेत अन्य काफी सदस्य टीएमएच पहुंच गये थे. जानकारी के अनुसार, बैंक प्रबंधक आरपी सिंह करीब 11.30 बजे बाथरूम गये. वहां से आने के बाद असहज महसूस करने पर बाहर कुरसी पर बैठ गये. थोड़ी देर बाद उनके मुंह से लार निकलने लगा. बैंक के कर्मचारी उन्हें पास के ही डॉक्टरों को बुलाया, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बैंककर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आरपी सिंह को टीएमएच लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया.भिलाई पहाड़ी शाखा से मिला था प्रमोशननवादा जिला निवासी राजेश प्रसाद सिंह भिलाई पहाड़ी शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे. वहां से प्रबंधक के पद पर प्रमोशन देकर पिछले दिनों अस्थायी नियुक्ति के रूप में परसुडीह शाखा में उन्हें तैनात किया गया था. मानगो में वे अपने परिवार के साथ रहते थे. कीताडीह शाखा के प्रबंधक के छुट्टी पर जाने के कारण उन्हें डेपुटेशन पर चार दिनों के लिए कीताडीह शाखा भेजा गया था.अनुकंपा पर नौकरी को लेकर होगी चर्चायूनियन से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक झारखंड ग्रामीण बैंक में अभी अनुकंपा पर नौकरी के मामले में कोई फैसला नहीं हो पाया है. यह मामला लंबित है. इस मामले में 2012 में कुछ फैसला आया था, जिसे लागू नहीं किया जा सका है. मुख्यालय के अधिकारियों से मिलकर इस पर यूनियन की ओर से दबाव बनाया जायेगा और उसे लागू कराकर पीड़ति परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >