बदले गये सुरक्षाकर्मी व नाइट गार्ड नवादा, कार्यालयस्थानीय व्यवहार न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है. बताया जाता है कि शनिवार की रात चोरों ने डाकघर तथा कर्मचारियों के कमरे का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया था़ इस घटना के दौरान न्यायालय परिसर में कई सुरक्षाकर्मी व नाइट गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे़ बावजूद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया़ जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए न्यायालय परिसर में तैनात सारे सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया़ व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा के लिए नये सुरक्षाकर्मी तथा रात्रि प्रहरी बहाल किये गये है़ साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा चोरी की बढ रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की पहल की गयी.
बदले गये सुरक्षाकर्मी व नाइट गार्ड
बदले गये सुरक्षाकर्मी व नाइट गार्ड नवादा, कार्यालयस्थानीय व्यवहार न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है. बताया जाता है कि शनिवार की रात चोरों ने डाकघर तथा कर्मचारियों के कमरे का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया था़ इस घटना के दौरान न्यायालय परिसर में कई सुरक्षाकर्मी […]
