नैक से मान्यता लेने में जुटा केएलएस कॉलेज कॉलेज की उपलब्धियों व संसाधनों की सूची नैक के वेबसाइट पर डालालगभग तीन सौ पन्नों का एसएसआर किया जायेगा लोड फोटो-नवादा ( नगर)नेशनल एक्रिडिएशन एसेस्मेंट काउंसिल नैक से मान्यता प्राप्त करने के लिए कन्हाई लाल साहु (केएलएस) कॉलेज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है. कॉलेज की उपलब्धियों एवं उपलब्ध संसाधनों की सूची कॉलेज प्रशासन द्वारा नैक के वेबसाइट पर लोड किया जा रहा है़ लगभग तीन सौ पन्नों में तैयार कॉलेज की उपलब्धियों को 23 या 24 नवंबर को लोड कर दिया जायेगा़ नैक के वेबसाइट पर केएलएस कॉलेज द्वारा बेस को लोड करने के लिए कॉलेज के अधिकारी जुटे हुए है़ं रसायन विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज प्रशासन में अहम भूमिका निभाने वाले डाॅ एमजेड शहजादा ने कहा कि कॉलेज द्वारा सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) तैयार कर लिया गया है़ इसे नैक के साइट पर लोड करने की देर है़ नैक से सभी कॉलेज को मान्यता लिया जाना है़ मगध विश्विद्यालय के चार-पांच कॉलेजों द्वारा ही अब तक एसएसआर लोड किया गया है़ केएलएस कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है़ कॉलेज के इंफ्रास्ट्रेक्चर को बेहतर बना कर यहां के विद्यार्थियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है़ नैक द्वारा ग्रेडिंग के आधार पर मान्यता दिया जाता है़ केएलएस कॉलेज का स्थान विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है़ नैक की मान्यता मिलने के बाद आर्थिक रूप से कॉलेजों में कई विकास कार्य किये जा सकेंगे़ यूजीसी का ग्रांट भी नैक के रिपोर्ट के आधार पर मिलता है़ कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर फैकेल्टी आदि को इम्प्रूव करने में यह काफी सहायक होगा़ दो तीन माह में पहुंचेगा जांच दलनैक की मान्यता देने के पहले राष्ट्रीय टीम द्वारा कॉलेज द्वारा जमा सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की जांच की जायेगी. तीन से चार दिनों तक कॉलेजों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य उपलब्धियों की जांच की जायेगी. जांच के आधार पर ही नैक की मान्यता कॉलेज को मिलेगी. एक वर्ष के लिए मिलता है नैक की ग्रेडिंगनैक द्वारा कॉलेजों की ग्रेडिंग एक वर्ष के लिए दी जाती है. कॉलेज प्रशासन का पूरा प्रयास है कि केएलएस कॉलेज को नैक से मान्यता मिल जाये ताकि यूजीसी व अन्य मदों से कॉलेज विकास के लिए राशि की उपलब्धता हो सके़ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने में केएलएस कॉलेज पुन: अपनी बड़ी भूमिका निभा सके़ कॉलेज प्रशासन तत्पर नैक की मान्यता प्राप्त करने के लिए कॉलेज प्रशासन तत्परता से काम कर रहा है़ कॉलेज के आंतरिक व वाह्य लुक में काफी बदलाव किये गये है़ शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ाया गया है.डाॅ एमजेड शहजादा, विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान
नैक से मान्यता लेने में जुटा केएलएस कॉलेज
नैक से मान्यता लेने में जुटा केएलएस कॉलेज कॉलेज की उपलब्धियों व संसाधनों की सूची नैक के वेबसाइट पर डालालगभग तीन सौ पन्नों का एसएसआर किया जायेगा लोड फोटो-नवादा ( नगर)नेशनल एक्रिडिएशन एसेस्मेंट काउंसिल नैक से मान्यता प्राप्त करने के लिए कन्हाई लाल साहु (केएलएस) कॉलेज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है. कॉलेज की […]
