क्षेत्रीय निदेशक ने पशु अस्पताल का किया निरीक्षण स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक, दवा संधारण पंजी, दवा की उपलब्धता की जांच कीफोटो 2प्रतिनिधि, नरहटपशुपालन मगध क्षेत्र गया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ त्रिवेणी शर्मा ने सोमवार को पशु अस्पताल नरहट का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान निदेशक ने स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक, दवा संधारण पंजी, दवा की उपलब्धता आदि की जांच की़ मौके पर मौजूद टीवीओ डॉ संतोष कुमार को पंजी संधारण समेत कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया़ उन्होंने अस्पताल में 19 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होनी की बात बतायी. हालांकि उन्होंने कहा की दवा 26 प्रकार की उपलब्ध होनी चाहिए. लेकिन, जिस दवा का ज्यादा प्रयोग होता है़ उस दवा को अधिक मात्रा में खरीद की जाती है़ ठंड के दिनों में मवेशियों में होनेवाली गलफूली एवं ठंड लगने की बीमारी के बारे में उन्होंने बताया कि यह परजीवी से होने वाली बीमारी है़ इसके लिए दवा उपलब्ध है़ वैसे पशुपालक जिनके पशु को इस प्रकार की बीमारी हो गयी है़ वे पशु अस्पताल में अपने पशुओं का इलाज करा सकते हैं. इस मौके पर एलएसए मनोज कुमार मौजूद थे़
क्षेत्रीय निदेशक ने पशु अस्पताल का किया निरीक्षण
क्षेत्रीय निदेशक ने पशु अस्पताल का किया निरीक्षण स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक, दवा संधारण पंजी, दवा की उपलब्धता की जांच कीफोटो 2प्रतिनिधि, नरहटपशुपालन मगध क्षेत्र गया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ त्रिवेणी शर्मा ने सोमवार को पशु अस्पताल नरहट का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान निदेशक ने स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक, दवा संधारण पंजी, दवा की […]
