क्राइम सिटी में बदला नवादा

क्राइम सिटी में बदला नवादाचोर पांच दिनों से लगातार शहर में चोरी व सेंधमारी की घटना को दे रहे अंजाम चोरों ने भदौनी स्थित घर में की चोरी व न्यू एरिया से दो मोटरसाइकिल किया गायबकोर्ट के डाकघर का तोड़ा ताला कोर्ट के चौथे मंजिल की चाबी का गुच्छा गायबशहर में चोरी की हुईं चार […]

क्राइम सिटी में बदला नवादाचोर पांच दिनों से लगातार शहर में चोरी व सेंधमारी की घटना को दे रहे अंजाम चोरों ने भदौनी स्थित घर में की चोरी व न्यू एरिया से दो मोटरसाइकिल किया गायबकोर्ट के डाकघर का तोड़ा ताला कोर्ट के चौथे मंजिल की चाबी का गुच्छा गायबशहर में चोरी की हुईं चार घटनाएं पुलिस-प्रशासन ने चोरों को पकड़ने का दिलाया भरोसा फोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (नगर)अपराधियों के बढ़ते मनोबल से नवादा इन दिनों क्राइम सिटी में तब्दील हो गया है़ पिछले पांच दिनों से लगातार शहर में चोरी व सेंधमारी की घटनाएं हो रही है़ शनिवार की रात ब्लैक सटरडे के रूप में बीता़ व्यवहार न्यायालय स्थित डाकघर में चोरी के प्रयास के अलावा तीन अन्य अलग अलग चोरी की घटनाएं शहर में हुई. चोरों के बुलंद हौसले का आलम यह है कि व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित डाकघर के मुख्य द्वार के ताले को तोड़ दिया़ जबकि, व्यवहार न्यायालय में ही कर्मचारी गुप्तेश्वर प्रसाद के कमरे का ताला तोड़ कर कीमती सामान सहित व्यवहार न्यायालय के चौथे तल्ले की चाबी का गुच्छा भी गायब कर दिया़ चोरी की इस घटना में लोगों को दहशत में ला दिया है़ कोर्ट परिसर की सुरक्षा में कई सुरक्षाकर्मी व नाइट गार्ड के होते हुए जब चोर ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे सकते हैं, तो सामान्य लोगों की सुरक्षा का भरोसा कैसे किया जा सकता है़ चोरी की घटना के बाद सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सहित, टाउन इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा चोरों को जल्द पकड़ने की बात कही. कोर्ट में हुई चोरी के खिलाफ व्यवहार न्यायालय स्थित डाकघर के नाजिर नरेश कुमार निराला ने नगर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इधर, पार नवादा, भदौनी स्थित नन्हु मियां के घर में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है़ पड़ोसियों ने बताया नन्हू मियां बाहर गये हुए है़ घर में किसी को न पाकर चोरों ने चोरी की होगी. बताया जाता है कि सुबह घर का ताला टूटा मिला तथा घर का सामान जहां-तहां बिखरा पड़े थे. कितने लागत की सामान की चोरी हुई है़ इसका आकलन गृह स्वामी के आने के बाद हीं संभव हो पायेगा़ नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति की जानकारी लिया़ इसे अलावा शनिवार की रात दो अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना भी हुई है़ न्यू एरिया स्थित भारत ड्रेसेज के मालिक नवीन कुमार के घर के आहते में रखे ग्लैमर एफआइ गाड़ी की चोरी हो गयी. वहीं न्यू एरिया चौरसिया कॉलनी स्थित दिनेश कुमार के घर से उनका हीरो मोटरसाइकिल चोरी हो गयी है़ चोरी की इस घटनाओं से लोगों में रोष व डर व्यापत हो गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >