कला उत्सव में भाग लेने के लिए कलाकार पटना रवाना लोक संगीत व नाटक में करेंगे राज्य स्तर पर प्रदर्शन फोटो-6नवादा (नगर)बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कला उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला के कलाकार रवाना हो गये. जानकारी के अनुसार, जिला एवं प्रमंडल स्तर पर सफलता का झंडा गाड़ते हुए इन बाल कलाकारों ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में होनेवाले राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया था़ लोक संगीत, नाट्य कला, लोक नृत्य, दृश्य कला आदि के प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला संस्कृति को को बढ़ावा देना है़ कलाकारों का दल सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था स्वर संगम के सचिव श्रवण कुमार बरनवाल एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के शिक्षक शिवकुमार प्रसाद के नेतृत्व में पटना रवाना हुआ़ लोक संगीत के लिए जिला के कलाकार काजल झा, कविता कुमारी, माही कुमारी, अंजली कुमारी, मिताली राज, सुरभी राज, निशु कुमारी व पूजा कुमारी आदि रवाना हुए. जबकि, नाटक के लिए बीके साहू इंटर विद्यालय, वारिसलीगंज के छात्राएं रवाना हुई है़ं बाल कलाकारों को स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा, छोटे लाल प्रसाद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीत की शुभकामना देकर विदा किया़
कला उत्सव में भाग लेने के लिए कलाकार पटना रवाना
कला उत्सव में भाग लेने के लिए कलाकार पटना रवाना लोक संगीत व नाटक में करेंगे राज्य स्तर पर प्रदर्शन फोटो-6नवादा (नगर)बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कला उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला के कलाकार रवाना हो गये. जानकारी के अनुसार, जिला एवं प्रमंडल स्तर पर सफलता का […]
