पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू नारदीगंज. प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ वीरेंद्र कुमार ने नवजात शिशु को पोलियो की दवा पिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने बताया कि इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को […]

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू नारदीगंज. प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ वीरेंद्र कुमार ने नवजात शिशु को पोलियो की दवा पिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने बताया कि इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा दी जायेगी. अभियान के तहत एक भी बच्चा नहीं छूटे. इसके लिए आवश्यक निर्देश सभी पोलियोकर्मी को दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >