वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए प्रशिक्षण कलपंचायत चुनाव के लिए वार्डवार बनाया जायेगा वोटर लिस्टपंचायत सचिव व संबंधित बीएलओ को दिया गया जिम्माफोटो-04नवादा नगर. पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची बदलने का काम पहले चरण में किया जायेगा. इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा सभी पंचायत सचिव व संबंधित बीएलओ की टीम बनायी गयी है. विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची को अलग कर इसे वार्डवार बनाया जाना है. 23 नवंबर से यह प्रक्रिया शुरू हो जानी है. विभाग द्वारा डीएम के आदेश के बाद कर्मियों को इसके लिए ड्यूटी चार्ट उपलब्ध करा दिया गया है. वोटर लिस्ट के निर्माण के लिए संबंधित पंचायत सचिवों को विशेष जिम्मा दिया गया है. वैसे पंचायत सचिव जो एक से अधिक पंचायतों के प्रभारी के रूप में भी काम रहे हैं. वह ही संबंधित पंचायत के वार्डों के वोटर लिस्ट विखंडन का काम करेंगे. वोटर लिस्ट विखंडन का काम 15 दिसंबर तक किया जायेगा. वोटर लिस्ट विखंडन कार्य के लिए जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा सभी बीडीओ को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गयी है. जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि 23 नवंबर को इसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. वोटर लिस्ट विखंडन के बाद यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की शिकायत है, तो इसके लिए दावा व आपत्ति का प्रपत्र प्रखंड कार्यालय में लिया जायेगा. क्या कहते हैं अधिकारीपंचायत चुनाव को लेकर विभाग तैयारी में जुट गया है. वार्डवार वोटर लिस्ट विखंडन का काम 23 नवंबर से शुरू किया जाना है. इसके लिए अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया गया है. विखंडन कार्य के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है. सतीश चंद्र झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी
वोटर लस्टि में बदलाव के लिए प्रशक्षिण कल
वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए प्रशिक्षण कलपंचायत चुनाव के लिए वार्डवार बनाया जायेगा वोटर लिस्टपंचायत सचिव व संबंधित बीएलओ को दिया गया जिम्माफोटो-04नवादा नगर. पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची बदलने का काम पहले चरण में किया जायेगा. इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा सभी पंचायत सचिव व संबंधित बीएलओ की टीम बनायी […]
