साढ़े चार लाख बच्चे पियेंगे दवा फोटो-02सिविल सर्जन ने पोलियो जागरूकता रैली को दिखायी हरी झंडी 1067 पोलियो वर्कर लगेंगे दवा पिलाने मेंप्रतिनिधि, नवादा नगरदो बूंद दवा पोलियो हवा, दो बूंद पिलायेंगे पोलियो भगायेंगे, जैसे नारा लगाते हुए स्कूली छात्राओं ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया. 22 से 26 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गयी़ जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित जागरूकता रैली की शुरुआत बुंदेलखंड थाना के पास से सिविल सर्जन श्रीनाथ प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर किया. उन्होंने कहा कि पोलियो की आफत को भगाने के लिए सब मिल कर प्रयास कर रहे हैं. इसी का नतीजा है कि पिछले कई वर्षों से इसमें काफी कमी आयी है. इस अभियान को सफल बनाने में विभाग तत्परता से काम कर रहा है. पांच दिनों तक चलनेवाले पोलियो उन्मूलन अभियान में जिले के साढ़े चार लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने की लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए तीन लाख 70 हजार 221 घरों में 1067 वर्करों की टोली बनायी गयी है़ इसमें 911 होम-टू-होम टीम, 118 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम व 13 वन मैन टीम बनाया गया है. जागरूकता रैली में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अशोक कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी अभिमन्यु कुमार आदि अधिकारी भी मौजूद थे. कन्या उर्दू मध्य विद्यालय मोगलाखार की छात्राओं ने जागरूकता रैली में भाग लिया. प्रधानाध्यापक मोहम्मद सलाहउद्दीन के साथ ही शिक्षक अफरोजा बानो, नूरजहां, तहसीन फिरदौस, मो. मुमताज आलम, आफताब, आलम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. जागरूकता रैली पार नवादा क्षेत्र के नवाब सागर मुहल्ला, कुरैसी मुहल्ला, बक्सा गली सहित अन्य क्षेत्रों से होता हुआ गुजरा.
साढ़े चार लाख बच्चे पियेंगे दवा
साढ़े चार लाख बच्चे पियेंगे दवा फोटो-02सिविल सर्जन ने पोलियो जागरूकता रैली को दिखायी हरी झंडी 1067 पोलियो वर्कर लगेंगे दवा पिलाने मेंप्रतिनिधि, नवादा नगरदो बूंद दवा पोलियो हवा, दो बूंद पिलायेंगे पोलियो भगायेंगे, जैसे नारा लगाते हुए स्कूली छात्राओं ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया. 22 से 26 नवंबर तक चलने वाले […]
