खरमास 14 को होगा खत्म, फिर गाजे-बाजे के साथ बजेगी शहनाई

Nawada news. हिंदू पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल को खरमास का समापन होगा. इसके साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जायेगी. खरमास की अवधि में मांगलिक कार्य विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत आदि वर्जित माने जाते हैं.

14 अप्रैल से जून तक 38 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त

सूर्यदेव के मीन राशि में प्रवेश करने से शुरू होता है खरमास : ज्योतिषाचार्य

प्रतिनिधि, मेसकौर हिंदू पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल को खरमास का समापन होगा. इसके साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जायेगी. खरमास की अवधि में मांगलिक कार्य विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत आदि वर्जित माने जाते हैं. लेकिन, इसके समाप्त होते ही एक बार फिर शुभ कार्यों की बहार आ जायेगी. इस बार अप्रैल से लेकर जून तक कुल 38 दिन विवाह के लिए शुभ लगन मिल रहे हैं. ज्योतिषाचार्य सीताराम पाठक एवं आचार्य सिद्धनाथ पांडेय कहते हैं कि खरमास उस समय को कहते हैं, जब सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करते हैं. इसे अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य की स्थिति कमजोर मानी जाती है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस अवधि में देवताओं की पूजा और शुभ कार्यों का फल अपेक्षित रूप से नहीं मिलता, इसलिए विवाह जैसे मांगलिक कार्य टाल दिये जाते हैं.

शुभ कार्यों की होगी शुरुआत

14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जायेगा और वैशाख मास के शुभ योग शुरू हो जायेंगे. इसके बाद विवाह योग्य जातकों के लिए उपयुक्त मुहूर्त शुरू हो जायेंगे. पंडितों और पंचांग विशेषज्ञों के अनुसार, 14 अप्रैल से 30 जून तक कुल 38 दिन शुभ लगन रहेंगे. इनमें विवाह करना अत्यंत शुभ रहेगा. इनमें सबसे अधिक मुहूर्त मई महीने में पड़ रहे हैं. दोनों पंडितो ने बताया कि खरमास की समाप्ति के साथ ही शुभ कार्यों का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा. यदि आप या आपके परिवार में विवाह की योजना है, तो अप्रैल से जून के बीच का समय उत्तम रहेगा.

कुछ प्रमुख शुभ तिथियां

अप्रैल 14 से 21 जून तक लगातार लग्न है. 25, 26, 29 और 30 अप्रैल, मई – 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24 और 28, जून माह- 1, 2, 3, 5, 6 और 7 तारीख को अच्छे लगन व मुर्हूत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >