360 लीटर शराब व तीन बाइक जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार

Nawada news. सिरदला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 360 लीटर शराब के साथ शराब परिवहन करती तीन बाइक और एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

फोटो कैप्शन – पांडेयडीह जंगल में पैकेजिंग करते जब्त की गयी शराब. प्रतिनिधि, सिरदला अपराध नियंत्रण व शराबबंदी कानून को और प्रभावशाली बनाने की दिशा में सिरदला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 360 लीटर शराब के साथ शराब परिवहन करती तीन बाइक और एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ठेकाही मोड़ पर छापेमारी कर झारखंड के जंगल से शराब की खेप लेकर रजौली जाने के क्रम में रजौली थाना क्षेत्र के सतगीर निवासी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार धंधेबाज के पास रही बाइक की तलाशी के दौरान 80 लीटर शराब बरामद करते हुए उसे जब्त किया गया. वहीं, थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव के समीप बीरबांध जंगल में शराब पैकेजिंग करने के दौरान धंधेबाजों की दो बाइकों के साथ 280 लीटर शराब जब्त की गयी. हालांकि, पुलिस टीम आते देख धंधेबाज घनी झाड़ी और जंगल का फायदा उठा फरार होने में सफल हो गये. उनकी पहचान को लेकर मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है. दोनों मामलों में जब्त 360 लीटर शराब, तीन बाइक और गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ सिरदला पुलिस बिहार मध निषेध अधिनियम व संशोधन के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >