जब्त 3180 लीटर शराब व बियर को किया गया नष्ट

NAWADA NEWS.गुरुवार की शाम को रजौली थाना में 10 कांडों में जब्त की गयी 3180 लीटर शराब व बियर को जेसीबी की मदद से विनष्ट किया गया.

रजौली.

गुरुवार की शाम को रजौली थाना में 10 कांडों में जब्त की गयी 3180 लीटर शराब व बियर को जेसीबी की मदद से विनष्ट किया गया. इस मौके पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार व मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी मौजूद रहे. अंचलाधिकारी ने बताया कि बिहार शराबंदी को सफल बनाये जाने को लेकर थाना के पुलिस बल शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री व सेवन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. इस दौरान शराब व बियर की जब्ती कर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाए जाने को लेकर पुलिस हमेशा कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >