बोलेनो से 198 बोतल शराब जब्त

रजौली में पुलिस को देख कार को खेत में लगाकर भाग गये तस्कर

रजौली में पुलिस को देख कार को खेत में लगाकर भाग गये तस्कर प्रतिनिधि, रजौली. थाना क्षेत्र के गढ़ दिबौर गांव में एक खेत से भाग रही बोलेनो कार से मंगलवार की अहले सुबह उत्पाद बलों ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है. हालांकि, अंधेरे और जंगली रास्तों का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल रहे. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि उत्पाद बलों के सहयोग से जांच चौकी एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है. दुर्गा पूजा को लेकर उत्पाद बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बीते सोमवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि गढ़ दिबौर गांव की तरफ से शराब की खेप रजौली जाने वाली है. सूचना को लेकर उत्पाद एसआइ प्रवीण कुमार के साथ उत्पाद बलों को अग्रेतर कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया. इस दौरान एक बोलेनो कार पर सवार लोग उत्पाद बलों को देखकर भागने लगे, जिसका पीछा किये जाने पर कुछ लोग कार को खेत में घुसाकर भाग गये. कार की तलाशी लिये जाने पर कार में रखे प्लास्टिक के 10 बोरे में बंद 198 बोतल शराब को बरामद किया गया, जिसकी कुल मात्रा 92 लीटर है. बरामद शराब में 375 एमएल रॉयल स्टेज की 96 बोतल, आइकॉनिक की 30 बोतल व बी7 की 24 बोतल एवं 750 एमएल रॉयल स्टेज की 36 बोतल व इंपीरियल ब्लू की 12 बोतल है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं कार के अलावे कार मालिक समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों में हरदिया सेक्टर-ए निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार, चितरकोली निवासी स्व. गनौरी यादव के पुत्र मनीष कुमार एवं गढ़ दिबौर निवासी सुरेश सिंह के पुत्र मंटू कुमार हैं. मौके पर उत्पाद एएसआइ सुजीत कुमार, एएसआइ धर्मेंद्र कुमार एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >