नवादा़ :कांवरियों की बस रेलवे फाटक से टकरायी

नवादा़ : नवादा-जमुई पथ पर देवघर से लौट रहे यूपी के वाराणसी के कांवरियाें की एक बस रेलवे फाटक से टकरा गयी. इससे फाटक हल्का क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कांवरियों की बस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद बस का शीशा टूट गया. नवादा रेलवे स्टेशन से सटे 33 नंबर […]

नवादा़ : नवादा-जमुई पथ पर देवघर से लौट रहे यूपी के वाराणसी के कांवरियाें की एक बस रेलवे फाटक से टकरा गयी. इससे फाटक हल्का क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कांवरियों की बस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद बस का शीशा टूट गया. नवादा रेलवे स्टेशन से सटे 33 नंबर फाटक से बस टकरायी थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने बस को कब्जे में ले लिया. लेकिन, बाद में जीआरपी के अधिकारियों से बात करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए बस को छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >