छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला !

हिसुआ : छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब कारोबारी ने मंगलवार की देर शाम टांगी से प्रहार कर दिया. लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये सचेत हो गये. शराब कारोबारी ने जैसे ही टांगी से पुलिस पर प्रहार करने का प्रयास किया, तभी पुलिसकर्मी अपने हाथ से टांगी पकड़ लिया. इससे एसआइ बाल-बाल बच […]

हिसुआ : छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब कारोबारी ने मंगलवार की देर शाम टांगी से प्रहार कर दिया. लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये सचेत हो गये. शराब कारोबारी ने जैसे ही टांगी से पुलिस पर प्रहार करने का प्रयास किया, तभी पुलिसकर्मी अपने हाथ से टांगी पकड़ लिया.
इससे एसआइ बाल-बाल बच गये. पुलिस ने उसके घर से 27 लीटर देशी शराब बरामद किया है. सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र के बगोदर टोला तरौनी में रंजीत मांझी अपने भाइयों के साथ शराब का कारोबार करता है. पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद अब्बास, सहायक अवर निरीक्षक ललन कुमार ललन व सिकंदर सिंह व सैप जवानों के साथ रंजीत के घर छापेमारी के लिए पहुंची.
पुलिस को देखते ही रंजीत के भाई सुबोध ने पुलिस पर टांगी से प्रहार कर करने का प्रयास किया. सहायक अवर निरीक्षक ललन कुमार ललन व मौजूद पुलिस बल ने उसे कब्जे में लेकर घर की तलाशी शुरू कर दिया. तलाशी के दौरान उसके घर से देशी शराब बरामद किया.रंजीत व सुबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों भाई को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. हालांकि, हिसुआ थाना प्रभारी पुलिस पर टांगी से प्रहार जैसी घटना से इंकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >