हथियार दिखा कर पत्रकार के साथ अपराधी ने की मारपीट व छिनतई

नवादा : नगर के गोला रोड नायक गली निवासी पत्रकार संदीप कुमार के साथ एक अपराधी ने रिवाॅल्वर दिखा कर मारपीट करते हुए छिनतई की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित पत्रकार ने इस मामले को लेकर नगर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. यह घटना गुरुवार […]

नवादा : नगर के गोला रोड नायक गली निवासी पत्रकार संदीप कुमार के साथ एक अपराधी ने रिवाॅल्वर दिखा कर मारपीट करते हुए छिनतई की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित पत्रकार ने इस मामले को लेकर नगर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. यह घटना गुरुवार की शाम 6.30 बजे उस समय हुई, जब वह अपनी बाइक से गोंदापुर से नवादा बाजार की ओर आ रहे थे.

इसी बीच गोंदापुर यादव टोला निवासी सुनील यादव का भांजा राहुल कुमार ने हथियार का भय दिखा कर बाइक रोक कर गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर राहुल ने मारपीट करना शुरू कर दी. इसके बाद गले में रहे सोने की चेन और पॉकेट से दो हजार रुपये छीन लिया. इसी बीच वहां पैंथर जवान पुलिस को देख कर वह भाग खड़ा हुआ.
आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपराधी प्रवृत्ति का है और हाल में ही जेल से छूट कर बाहर निकला है. इस मामले को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >